कीचड़ युक्त सड़क से होकर गुजरने को विवश ग्रामीण और बच्चे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- ग्रामीणों मे आक्रोश,पांच वर्ष बाद भी नहीं हुआ सड़क गढ्ढा मुक्त

O- मामला परसा टोला तिराहे से चैनपुर सम्पर्क मार्ग का

बभनी (सोनभद्र) । परसा टोला तिराहे से चैनपुर सम्पर्क मार्ग पांच वर्ष बाद भी विभाग तीन सौ मीटर सड़क गढढा मुक्त नहीं हो सका। ग्रामीणों को कीचड़ व गढ्ढे युक्त सड़क से होकर गुजरने को विवश हैं।

बभनी अम्बिकापुर मुख्य मार्ग परसा टोला तिराहे से नवा टोला प्राथमिक विद्यालय तक तीन सौ मीटर सड़क गढ्ढा और कीचड़ युक्त है और विभाग सुध नहीं ले रहा । सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष सड़क को गढ्ढा मुक्त करने का वादा करती है लेकिन अधिकारीयों की लापरवाही के कारण सड़क आज तक गढढा मुक्त नहीं हो सका ।गर्मियों में तो किसी तरह काम चल जाता है लेकिन बारिश होते ही सडक पर एक से दो फिट पानी लग जा रहा है जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है।सड़क के किनारे लाखों की लागत से नाली का भी निर्माण किया गया है लेकिन जल निकासी की सुविधा नही है। विद्यालय आने वाले बच्चे भी इस कीचड़ युक्त सड़क से होकर गुजरने को विवश हैं। ग्रामीण रविकांत,अमबिका प्रसाद, मुन्नी लाल, शिवपूजन, केशरी, नीरज, रामकेश, अमित ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?