नौगढ़ में करंट की चपेट में आकर तीन भैंसों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पशुपालक बेचू यादव गहरे सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक, बेचू यादव की भैंसें गांव के पास चर रही थीं, तभी एक बिजली के खंभे से अचानक करंट उतरने लगा। पास खड़ी एक भैंस जैसे ही संपर्क में आई, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भैंस को तड़पता देख दूसरी भैंस पास में पहुंची तो वो भी करंट की चपेट में आ गई, फिर तीसरी भैंस भी पास आकर शिकार हो गई।

बेचू यादव की तीनों भैंसें ही उनके परिवार की आजीविका का सहारा थीं। घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस हादसे की जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के खंभों और तारों की नियमित जांच और मरम्मत जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?