नौगढ़ थाना समाधान दिवस में जनता की सुनी गई फरियाद, 05 में से 04 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को नौगढ़ थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रमेश यादव ने की। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आम जन की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही समाधान की पहल की गई।

समाधान दिवस पर कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 03 मामले राजस्व विभाग तथा 02 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने गंभीरता से सभी मामलों की समीक्षा की। तत्परता दिखाते हुए 02 राजस्व और 02 पुलिस विभाग के मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष बचे एक राजस्व विभाग के प्रकरण को संबंधित अधिकारी को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?