नौगढ़(चंदौली) स्थानीय क्षेत्र के बटौवा तो गांव में मंगलवार को खेत में दवा का छिड़काव कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया।
आपको बता दें कि निर्मल (पुत्र रामविलास) अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने अचानक उसके पैर में काट लिया।

सांप के काटने के तुरंत बाद निर्मल की हालत बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
जहां चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार की देखरेख में तत्काल एंटी-स्नेक वेनम का इंजेक्शन दिया गया। हालांकि हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, घटना के बाद खेत में कम कर रहे गांव के लोगों में डर का माहौल है।






