नौगढ़ में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र अंतर्गत लौवारी गांव के पास रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार (पुत्र बाबूनंद्रा), निवासी अमृतपुर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुजीत बीती रात चकिया किसी काम से गया था और देर रात बाइक से घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

रात का समय और सुनसान इलाका होने के चलते घटना की तत्काल खबर किसी को नहीं लग सकी। सोमवार सुबह राहगीरों ने लोलर चुआ–लौवारी छलका मार्ग पर सड़क किनारे बाइक और शव को देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

नौगढ़ थाना अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा बाइक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ।

इस हृदयविदारक घटना के बाद अमृतपुर गांव और आस-पास के इलाकों में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने युवा की असमय मौत पर गहरा शोक जताया और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता की जरूरत को दोहराया।

यह हादसा एक बार फिर यह संदेश दे गया कि तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत जान देकर चुकानी पड़ सकती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?