भाजपाईयो ने केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई गयी उपलब्धियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  केंद्र सरकार की 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने किया।

मुख्य अतिथि गोपाल सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने 11 सालों में 17 करोड़ नई नौकरियां सृजित की हैं और देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हुई है। जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों का कल्याण, रक्षा क्षेत्र और वैश्विक मंच पर भारत की साख जैसी उपलब्धियां शामिल हैं।

विशिष्ट अतिथि मीनू चौबे जिला उपाध्यक्ष व चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहीं की पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्टअप पर फोकस से हमारे युवा ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेमनारायण सिंह मोनू ने किया।

इस अवसर पर राजन चौधरी, दिलीप पांडेय, रिंकी जायसवाल, रामेश्वर राय, अनिल गुप्ता, ब्रजेश कुशवाहा, पंकज अग्रहरी बुल्लू, विनोद जायसवाल, धर्मेंद्र पाल, अंशुमान राय, दीवान सिंह गोंड़, विकास मद्देशिया, मनीष, पीयूष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?