खेलते समय दस वर्षीय बच्ची की अचानक तबियत बिगड़ी,इलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिट बेब से बच्ची के मौत की जतायी जा रही सम्भावना

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में एक दस वर्षीय मासूम की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसे परिजन अस्पताल ले गए जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, यह मामला शुक्रवार की शाम का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनी पुत्री निर्मल कुमार (10 वर्ष) अपने घर के बाहर खेल रही थी उसी वक्त अचानक तबियत बिगड़ी और बेहोश हो गई , थोड़ी देर में होश आते ही रजनी ने उल्टी भी किया। परिजनों ने मासूम बच्ची को लेकर एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। परिजनों ने देर न करते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कर उपचार कराया जहाँ देर रात इलाज के दौरान मौत उसकी मौत हो गई। परिजनों को कुछ समझ नही आ रहा था कि अब क्या करे। मासूम मृतक रजनी का शव अपने निवास स्थान लेकर चले आये।

आज मृतक रजनी के पिता निर्मल कुमार चेरो ने तहरीर देकर अपनी बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बच्ची के मौत से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला की जानकारी होते ही पीएम कराई गई। यह बदलते मौषम में हिट बेब का मामला दिखाई दे रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?