अमित मिश्रा
O- विश्व रक्तदान दिवस पर 42 लोगो ने किया बल्ड डोनेट
सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रॉबर्टसगंज स्थित जिला संयुक्त रक्तकोष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया|
जिसमें मुख्य रूप से शाखा के अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, मंत्री शुभम अग्रवाल कोषाध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल मौजूद रहे जिसमे मंच के सदस्यो द्वारा रक्तदान किया गया और साथ साथ अन्य लोगो को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया ।शिविर के दौरान DM बद्री नाथ सिंह , सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंनें मारवाड़ी युवा मंच को समय – समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी ।
इस शिविर के दौरान कुल 45 लोगों का पंजीकरण किया तथा 42 लोगों ने रक्तदान किया ।रक्तदान करने वालो में लाइंस क्लब पूर्व अध्यक्ष किशोरी सिंह ,हिमांशु केजरीवाल, शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया, सचिन अग्रवाल, सौरभ चौधरी, हर्षित चौधरी, राकेश जालान , रजत केशरी, राजेश केशरी, किशन, संतोष, विकास दुबे आदि रहे।







