एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुट जाये कार्यकर्ता: रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आगामी विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को देखते हुए आप लोग एक-एक मतदाताओं से मिलकर उनके नाम को मतदाता सूची में बढ़वाने का काम करें और इसी के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके। उक्त बाते जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा।

इस मासिक बैठक में अपना दल एस के रावर्ट्सगंज विधानसभा  अध्यक्ष आनन्द पटेल ने अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव , एमएलसी स्नातक आशुतोष सिन्हा एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा माला पहना कर जोरदार स्वागत किया ।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के मेहनत से हम आज उच्च सदन तक पहुंचा हूं इसलिए समाजवादी पार्टी के सिपाहियों की जिम्मेदारी है कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करें क्योंकि केंद्र एवं प्रदेश कि भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण करने का काम कर रही है । भाजपा सरकार में कानून नहीं रह गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए आप लोग एक-एक मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें ।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, अनिल प्रधान, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, सुनील गौड़, वेदमणी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल, मुनीर अहमद, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गौड़, मन्नू पांडे, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, बाबूलाल यादव, विजय शंकर जायसवाल, अवध नारायण यादव, परमेश्वर यादव, बबलू धागर, सत्यम पाण्डेय, फारूक अली जिलानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?