राज्यस्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन खेला गया तीन मुकाबला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा स्थित गांधी मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 10वें ओबरा कप के छठवे दिन का पहला मुकाबला एक्सीलेंट एलेवन बनाम नाईट मेयर के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवर के मुकाबले में एक्सीलेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,एक्सीलेंट एलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 80 रनों का लक्ष्य रखा,एक्सीलेंट एलेवन के सबसे सफल बल्लेबाज अशरफ रहे जिन्होंने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। वही अमित अग्रवाल रिक्की ने 12 गेंद पर 15 रनों का योगदान दिया।

नाईट मेयर के सबसे सफल गेंदबाज अभिषेक रहे जिन्होंने अपने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी नाईट मेयर की टीम 41 रनों पर सिमट गई। नाईट मेयर के सबसे सफल बल्लेबाज लक्ष्मीकांत रहे जिन्होंने सर्वाधिक 11 रन बनाए बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका।

एक्सीलेंट एलेवन के सबसे सफल गेंदबाज फैज़ल रहे जिन्होंने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। एक्सीलेंट एलेवन ने यह मुकाबला 39 रनों से जीत लिया और नाईट मेयर को इस प्रतियोगिता से बाहर कर दिया, इस मैच का मैन ऑफ द मैच रोशन सिंह नेपाली व क्षेत्र पंचायत सदस्य सागर के द्वारा एक्सीलेंट एकेवन के खिलाड़ी अशरफ अली को दिया गया।

दूसरा मुकाबला ऑफिसर एकेवन बनाम नाकामुरा के बीच खेला गया , नाकामुरा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया, निर्धारित 10 ओवर के मुकाबले में ऑफिसर एलेवन 68 रनों का लक्ष्य रखा,ऑफिसर एलेवन के सबसे सफल बल्लेबाज रामप्रवेश रहे जिन्होंने 18 रन बनाए, वही राघवेंद्र ने 12 रन बनाए, नकामुराब के सबसे सफल गेंदबाज अभिषेक और सूर्यप्रकाश रहे जिन्होंने क्रमशः तीन तीन विकेट लिए, जवाब में उतरी नाकामुरा की टीम 65 रन ही बना सकी, नाकामुरा के सबसे सफल बल्लेबाज सूर्यप्रकाश रहे जिन्होंने 12 रन बनाए, बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका,ऑफिसर एलेवन के सबसे सफल गेंदबाज राघवेंद्र और आत्मा रहे जिन्होंने क्रमशः दो दो विकेट लिए।

रोमांचक मैच में ऑफिसर एलेवन ने यह मुकाबला 3 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच ऑफिसर एलेवन के रामप्रवेश को दिया गया।

तीसरा मुकाबला रवि स्पोर्टिंग क्लब करकी माइनर बनाम ऑफिसर एलेवन के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवर के मुक़ाबले में ऑफिसर एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑफिसर एलेवन ने 64 रन बनाए, ऑफिसर एलेवन के सबसे सफल बल्लेबाज रामप्रवेश रहे जिन्होंने 15 रन बनाए।

करकी माइनर के सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप रहे जिन्होंने अपने 3 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए,जवाब में उतरी कि करकी माइनर की टीम 32 रनों पर सिमट गई, करकी माइनर के सबसे सफल बल्लेबाज रजत रहे रहे जिन्होंने सर्वाधिक 10 रन बनाए,बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका।ऑफिसर एलेवन के सबसे सफल गेंदबाज ज्ञानेंद्र सिंह रहे जिन्होंने 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट झटके।

इस मैच का मैन ऑफ द मैच ऑफिसर एलेवन के ज्ञानेंद्र सिंह को दिया गया।आज मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह , प्रवीण कुमार व दीपू सिंह रहे, स्कोरिंग की भूमिका में अक्षय पटेल , अफजल अंसारी रहे व तथा संचालन संकट मोचन झा ने किया।

इस मौके पर आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, सोनू राय, आशुतोष सिंह, बृजेश मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रदीप कनौजिया बंटू, आकाश केशरी, अफताब अहमद,विकाश, शनि देव पांडेय,सूर्यप्रकाश चौरसिया,रणजीत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार,आकाश केशरी, संदीप,अफजल अंसारी सोनल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?