सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी में समाजवादियो का लगा जमावड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

न्यूज डेस्क

प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से ली है डिजाइनर रिंग

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजावादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के रिंग सेरेमनी ‘द सेंट्रम’ होटल में शुरू हो गई है,जिसमे दोनो रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे तो वही स्टेज पर चढ़ते ही प्रिया सरोज की आंखें भर आईं।इस रिंग सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सहित अन्य बड़े नेता शामिल रहे।

अपनी रिंग सेरेमनी में सांसद प्रिया सरोज ने पिंक कलर का लहंगा पहना जबकि रिंकू ऑफ व्हाइट शेरवानी में वही बैकग्राउंड में शाहरुख की डंकी फिल्म का गाना वो माही, वो माही बज रहा था। इससे पहले, होटल के लॉन में ही दोनों ने फोटो शूट करवाया। प्रिया के पिता तूफानी सरोज सभी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।

रिंग सेरेमनी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, सांसद रामगोपाल यादव, सपा विधायक शिवपाल यादव, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, क्रिकेटर पीयूष चावला व प्रवीण कुमार पहुंचे।

इससे पहले, रविवार सुबह रिंकू होटल में परिवार के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी प्रिया सरोज पहुंचीं। रिंकू ने उन्हें हैलो कहा और वेटर से अपने रूम का एक्सेस कार्ड दिलवाया।

प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी है, जबकि रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। इन दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े नेता पहुंचे जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

वही रिंग सेरेमनी के बाद स्टेज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव,सांसद अवधेश प्रसाद समेत कई सांसद स्टेज पर पहुंचे और बधाई दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?