खस्ताहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- डेढ किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

O- बरसात से पहले सडक निर्माण की मांग

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के बभनी पुराने बाजार मार्ग वर्षों से जर्जर और गढ्ढे युक्त सड़क है बरसात के दिनों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

बभनी बाजार शिवमन्दिर से चिकू टोला सम्पर्क मार्ग तक डेढ़ किलोमीटर सड़क जर्जर हालत में है ग्रामीणों ने करीब तीन से चार बार सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं और कार्यवाही की मांग कर चुके हैं लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अभी तक सड़क निर्माण नहीं कराया गया सड़क की स्थिति जर्जर हो जाने कारण आवागमन में असुविधा होता है वहीं पैदल चलने वाले भी परेशान हैं।इसी मार्ग पर बनी पुलिया बारिश में बह गया है जिससे भी लोगों को आवागमन में असुविधा हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीण शिवबाबु,दीपक कुमार,राम प्यारे, मो0 हुसैन,अशोक कुमार, राजकुमार, जयकुमार,मो इकबाल, गयासुद्दीन,लल्लन, संदीप कुमार, सुनील कुमार,रितिक रोशन,प्रेमचन्द, अखिलेश, राजू , पंकज, मिन्टु, बकरिदू ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की तत्काल जांच कराकर बरसात से पहले सडक का निर्माण कराया जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?