तीन दिवसीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी


दुद्धी (सोनभद्र) । टीसीडी ग्राउंड पर तीन दिवसीय महिला हाकी टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा नगर पंचायत के टीसीडी ग्राउंड के सुंदरीकरण के लिए 55 लाख रुपये की स्वीकृति हो गई है। जल्द से नगर के खेल मैदान को दुरुस्त व सुंदरीकरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी ने कहा कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। महिला टूर्नामेंट का पहला आयोजन इस हॉकी खेल में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला खेल के लिए बहुत दूर दूर से आये खिलाड़ी को आभार प्रकट करते है। विशिष्ट अतिथि सीता जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए हाकी खेल इस क्षेत्र में होना बहुत ही सराहनीय है। स्थानीय महिलाओं को खुलकर सामने आना चाहिए।कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट आयोजन समिति अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों को आभार जताया। इस अवसर पर सचिव संदीप तिवारी, सन्तोष एड, अभय जायसवाल, ब्रजेश कुशवाहा, वंदना कुशवाहा, बिना मसीह, ज्योति तिवारी, भोला अग्रहरी मौजूद रहे।

भदोही ने प्रयागराज को हराकर जीता खिताब
दुद्धी। टीसीडी पर तीन दिवसीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कड़ी संघर्ष कर प्रयागराज को हराकर भदोही ने जीत दर्ज किया। भदोही व प्रयागराज ने तीन तीन गोल बराबरी कर कड़ी मेहनत किया। दोनों टीमों को आख़िरी के तीन मिनट में गोल करने का मौका दिया गया। प्रयागराज के अर्शी ने एक गोल किया। वहीँ भदोही के सृस्टि एक, आँचल एक, प्रतीक्षा एक कुल तीन गोल कर जीत दर्ज किया। अंपायर की भूमिका आकाशदीप, प्रांजल मिश्रा, फरजान, अविनाश ने भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?