सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । अमवार चौकी क्षेत्र के कनहर बांध के निचे निर्माणा,धीन सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। गर्मी के छुट्टी में अपने पड़ोसियों के साथ आठ वर्षीय महिमा पुत्री सुन्दरलाल बकरी चराने को गई थी। कनहर बांध के ठीक नीचे निर्माणाधीन सीपेज ड्रेन (पानी के साथ बहने वाली मिट्टी को नियंत्रित करने की विधि) करीब साढ़े तीन फीट की गहरी खाई में महिमा अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद निकल नही पाई और डूबकर मौत हो गई। महिमा के साथ गए लोगों ने गांव में शोर मचाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सीपेज ड्रेन से महिमा को बाहर निकालते ही मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों को भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने महिमा के शव को लेकर सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में रखकर विरोध जताया। परिजनों ने घंटो तक फील्ड हॉस्टल में शव रख कर मुवावजे की बात करने लगे। सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर शव को लेकर पीएम के लिए भेजा। उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सिंचाई विभाग के ए0 ई0 रवि श्रीवास्तव व अवर अभियंता नंदलाल यादव ने बताया कि पिछले महीने में सीपेज ड्रेन निर्माण के लिए टेंडर हुई है। सम्बंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। निर्माणाधीन बांध एरिया प्रतिबंधित है। अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। और विधिक कार्यवाही में जुट गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?