लोकतंत्र को कुचल रही है बीजेपी सरकार: करमचंद बिंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
ओबरा (सोनभद्र) l राममंदिर प्रांगण, मानसभवन में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से ओबरा विधानसभा के अंतर्गत संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश सचिव और क्वाडिनेटर करमचंद बिंद तथा विधि सिंह मौजूद रहे।

बैठक का संचालन पूर्व जिला महासचिव बाबूलाल पनिका ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन सृजन अभियान को जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पूर्व पीसीसी सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरी नारायण सिंह ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस को न केवल संगठनात्मक मजबूती देगा, बल्कि आम जनता के मुद्दों को उठाने के लिए एक प्रभावी मंच भी बनेगा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से महिलाओं, युवाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

मुख्य अतिथि करमचंद बिंद ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। महिलाओं, युवाओं, दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार अपने चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं आम हो गई हैं।” उन्होंने मौजूदा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

इस मौके पर इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, महासचिव नागेश मणि पाठक, संगीता तिवारी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमाचल साहनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आने वाले चुनावों के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?