रानी अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी पर भाजपा ने संगोष्ठी कर किया श्रद्धांजलि अर्पित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र)। नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय सभागार में गुरुवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई के जीवन, उनके प्रशासनिक कौशल, धार्मिक सहिष्णुता और समाज सेवा को याद करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की अमर विभूति बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। उन्होंने अनेक धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार कर भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया। उनके कार्य आज भी आदर्श के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं।

संगोष्ठी की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, भाजपा नेता दिलीप पांडेय, मीरा सिंह गोंड़, प्रेमनारायण मोनू सिंह, मनीष, विनोद जायसवाल और गोरखनाथ अग्रहरी सहित नगर के कई वार्ड सभासद मौजूद रहे।

वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई के लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?