अमित मिश्रा
सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की हुई सयुंक्त बैठक
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अधिवक्ता के आर्थिक हितार्थ कल्याण निधि की स्थापना को लेकर दोनो बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सम्पन्न हुई।
अधिवक्ता के आर्थिक सहयोग के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र व सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की संयुक्त बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष भोला सिंह यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु दोनों बार अलग-अलग अधिवक्ता कल्याण न्यास बनने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
संयुक्त बार बैठक को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु अधिवक्ता कल्याण न्यास का गठन एक दूरदर्शी एवं अधिवक्ताओं के हित में है जहां अधिवक्ताओं की बात होती है वहां डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हमेशा खड़ा रहता है। हमारा बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अधिवक्ता कल्याण न्यास के गठन के लिए तैयार है इसके गठन से सभी वर्गों के अधिवक्ताओं का उत्थान होगा तथा उन्हें सभी के सहयोग से न्यास के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया जा सकेगा।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के समग्र विकास तभी होगा जब हमें किसी आकस्मिक समय पर बार आर्थिक सहयोग करता है तभी हम एक दूसरे से जुड़े रहते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन की सयुक्त बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से पास हुआ कि दोनों संगठन अपना अलग-अलग अधिवक्ता कल्याण न्यास बनाएंगे। इसके लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन की तरफ से तरफ से अधिवक्ता विनोद कुमार चौबे व शारदा प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी दी गई तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की तरफ से यह जिम्मेदारी अधिवक्ता पवन कुमार सिंह व राजेश कुमार यादव को दी गई, यह लोग दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। संचालन अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने किया।
संयुक्त बैठक में प्रदीप कुमार मौर्य, सुरेश सिंह कुशवाहा, राम गुल्ली यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, कामता प्रसाद यादव, रमेश चंद्र सिंह, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, राजकुमार सिंह, अविनाश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।







