नौगढ़-चकिया मार्ग पर बड़ा हादसा, तीन की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ चकिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम को नौगढ़ से चकिया जा  रही एक सवारी जीप जलेबिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों में 65 वर्षीय सावित्री देवी (निवासी नौगढ़) 32 वर्षीय सुनीता देवी (निवासी नौगढ) और 40 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा (निवासी जायमोहनी) शामिल हैं। ये सभी अलग अलग गांव से है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जीप से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों की मदद की।

पहले भी कई हो चुके है हादसा

जलेबिया मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो चेतावनी संकेत हैं और न ही स्पीड ब्रेकर। इससे ओवरलोड वाहन और लापरवाही से चलने वाले ड्राइवर इस सड़क को जानलेवा बना रहे हैं।

यात्रियों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा की मांग

नौगढ़-चकिया मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा कोई नया नहीं है, बल्कि हर हफ्ते कोई न कोई व्यक्ति इस मोड़ का शिकार होता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?