तेज आंधी मे पीएम कुसुम योजना का सोलर प्लेट टूटा,किसान ने किया मुआवजे की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सदर कोतवाली क्षेत्र के करही गांव में आज शाम को आयी तेज आंधी में एक किसान राजेश कुमार पुत्र पोतन का प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत लगे तीन किलोवाट का पैनल उखड़ गया जिससे लाखो रुपये की क्षति हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली इलाके के करही गांव निवासी राजेश कुमार के घर पर प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगा था जो आज शाम को आयी तेज आंधी तूफान के कारण उखड़ कर टूट गया जिसमे किसान की लाखो की क्षति हुई है। पीड़ित किसान से जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है ताकि वह सब्जी की खेती करके परिवार का भरण पोषण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?