सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, कलश यात्रा में भारी संख्या में उमड़े भक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ निकली शोभा यात्रा

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित टीचर्स कॉलोनी (न्यू कालोनी) में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन प्रातः कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। भक्तगणों का जन सैलाब श्रद्धा व भक्ति भाव से झूमते हुए श्रीराम जानकी मंदिर कूप से कलश भरकर यज्ञ मण्डप तक रवाना हुआ। यज्ञ मण्डप में पारायणकर्ता पंडित पृथ्वी नाथ शुक्ल एवं आचार्य पंडित दिनेश पाण्डेय के द्वारा विधि विधान से यज्ञ मण्डप में पूजन एवं पारायण किया गया। सायं 5.30 बजे से रात्रि 8.30बजे तक हरिद्वार (ऋषिकेश )से आए श्री श्री 1008 श्री परम पूज्य संत स्वामी हरिदास महराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत अमृतकथा का रसपान कर श्रोतागण भक्तिमयी गंगा में डूबकी लगाया। स्वामी जी ने धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाकर भक्तगणों को यह संदेश दिया कि व्यक्ति को सदैव सत्संगति में रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि संगति से ही इंसान सज्जन ब दुर्जन होता है। धुंधकारी की गलत संगति के कारण उसका पतन हुआ जबकि गोकर्ण का सत्संगति करने के कारण उनका उत्थान हुआ। कार्यक्रम में पंडित कृष्णकांत देव पाण्डेय, अवधेश नारायण शुक्ल, सुनील त्रिपाठी,अशोक शुक्ल, आनंद ओझा, बलिराम सोनी, दीनदयाल त्रिपाठी,त्रिभुवन पाठक , विनोद कुमार शुक्ल, रमाकांत त्रिपाठी आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?