बरैला महादेव मन्दिर पर 19 मई से 27 मई तक होगा अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में छठे वर्ष होने जा रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 19 मई को प्रातः 7:00 बजे 151 कलश उठाकर बरकरा गांव स्थित जलाशय में वरुण भगवान का पूजन कर मंदिर प्रांगण में कलश मंडप प्रवेश किया जाएगा एवं लगातार 27 तारीख तक भगवान शिव का अलग-अलग पदार्थ के द्वारा श्री रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं रात्रि 7:00 से 10:30 बजे तक श्री राम कथा का प्रवचन होगा। 

इसके साथ ही राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गोविंद शास्त्री महाराज एवं काशी से मानस गंगा प्रियंका पांडे के द्वारा श्री राम कथा प्रवचन होगा। इसी को लेकर यज्ञ कमेटी के लोगों के द्वारा महादेव के सानिध्य में बैठक हुई। 

यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह सबको संबोधित किया और कहा यज्ञ की पूरी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है, जिसमें ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।  कमेटी के विशेष सहयोगी यजमान रवि प्रकाश पांडे एवं सतीश पांडे ने कहा छठवें वर्ष यज्ञ होने जा रही है अतः क्षेत्रवासियों में श्री राम कथा को लेकर अति उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?