निर्धन कन्या  के विवाह मे मारवाड़ी युवा सोन महिला ने किया सहयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने एक निर्धन लड़की के विवाह के लिए गृहस्थी व रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली अनेक सामानों का उपहार में भेंट कर आर्थिक रूप से सहयोग कर सामाजिक दायित्वों को निभाने का प्रयास किया गया।

महिला शाखा ने इस सहयोग को देखकर लड़की के परिजन बहुत प्रफुल्लित होते हुए एवं महिला शाखा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी युवा मंच ने उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया।   वही भविष्य में भी ऐसे परिवार जिनके लड़कियों का विवाह आर्थिक समस्याओं की वजह से नहीं हो पा रहा है उसकी जानकारी दिए जाने का अनुरोध किया गया। 

संस्था का उद्देश्य सभी का सहयोग करना है और आगे भी यह मंच इस प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्यों को करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।


मारवाड़ी सन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने जानकारी देते हुए बताया की शाखा के सभी सदस्यों ने मिलकर समान एकत्रित किया एवं निर्धन कन्या की सहायता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हमारे मंच की पूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल जी भी उपस्थित रहीं ‌। मंच की सचिव रंजन अग्रवाल कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, पूनम खेतान, सुनीता सर्राफ, सुमन केजरीवाल, सुनीता सांवरिया, मुस्कान थर्ड, प्रियंका जालान , शशि केडिया, मीरा केडिया, अनीता थर्ड, रिंकी जालान, अंशिका झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, पूजा झुनझुनवाला, रुचि सांवरिया एवं निधि केजरीवाल आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?