नाली और पटरी पर अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाया अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र नगर महिला थाना तिराहे से रेलवे क्रासिंग तक चला अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी चलाया गया अभियान, साढ़े 16 किलो प्लास्टिक जब्त

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा आज नगर के महिला थाने से रेलवे क्रासिंग तक प्रतिबंधित प्लास्टिक व नाली व पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने को लेकर अभियान चलाया गया ।

इस दौरान छापेमारी अभियान में प्रतिबंधित पॉलीथिन की छापेमारी करते हुए 16 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई तथा  25000 हजार रुपये का चालान भी किया गया।  वही कई किलो प्लास्टिक बरामद संबंधितों को दी गई हिदायत व नोटिस।

इस संदर्भ में नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक अथवा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस नगर पालिका प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर प्रतिदिन छापेमारी व अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई जा रही है।

इस मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी सुजीत कुमार सफाई नायक व नगर पालिका के कर्मचारी सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, नीरज कश्यप , राजीव गुप्ता उपस्थित रहें ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?