विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 25 क्षय व 6 कुष्ठ रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


O – रेड क्रॉस सोनभद्र शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मानवता की सेवा का संकल्प

सोनभद्र। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस शाखा सोनभद्र द्वारा गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया गया। यह आयोजन रेड क्रॉस के संस्थापक सर जिन हेनरी ड्यूनाट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस अध्यक्ष बी.एन. सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी रहीं। शुभारंभ सर जिन हेनरी ड्यूनाट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात कमेटी सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा व अंग वस्त्र भेंट कर किया।

रेड क्रॉस द्वारा गोद लिए गए 25 क्षय रोग से ग्रसित बच्चों तथा 6 कुष्ठ रोगियों को पौष्टिक आहार एवं स्वच्छता किट का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज को रोगियों की सुविधा हेतु पाँच व्हील चेयर प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, पूनम, विनय श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र जायसवाल को रेड क्रॉस में उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए आईएमए के चिकित्सकों से अपील की कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रोगियों को नि:शुल्क दवाएं व उपचार उपलब्ध कराएं।

रेड क्रॉस से जुड़े व्यवसायियों से आह्वान किया गया कि वे सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं तथा नए सदस्य बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुविधाएं पहुँचाने में योगदान दें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शाखा की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने रेड क्रॉस के सिद्धांतों पर कार्य करने की शपथ भी ली।

समारोह के अंत में रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. आर.एस. सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सचिव डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सरकारी सचिव डॉ. सुमन कुमार, वाइस चेयरमैन विमल अग्रवाल, सदस्य सरदार दया सिंह, कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह, सदस्य अमित चंदेल, पूनम, विनय कुमार श्रीवास्तव व धर्मेंद्र कुमार जायसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?