विवाद के बाद जंगल में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

O – सोनभद्र में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, जंगल में कुल्हाड़ी से हत्या के बाद खुदकुशी

रामगढ़ (सोनभद्र) ।  जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पलपल गांव निवासी राजेंद्र गुर्जर (42) अपनी पत्नी रीता के साथ जंगल में पीआर (पराली रखने की जगह) बनाने गया था। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि राजेंद्र ने कुल्हाड़ी से रीता के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी की मौत के बाद राजेंद्र ने उसकी साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर पास के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने जांच कर स्थानीय थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?