नौगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ तहसील के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई, जब आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवती हिना पुत्री नियामत अली की मौत हो गई।

हिना अपने घर के पास थी, तभी अचानक आंधी तूफान आ गया और आकाशीय बिजली गिरने से वह इसकी चपेट में आ गई। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी।

घरवालों ने हिना को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

Leave a Comment

1409
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?