नौगढ़ में जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ तहसील के नरकटी गांव में एक दर्दनाक घटना हुई, जब जंगली भालू के हमले से 40 वर्षीय महिला अनीता पत्नी चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गई। अनीता अपने चचिया सास लीलावती देवी के साथ घर के लिए सुखी जलौनी लकड़ी लेने जंगल गई थी, तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया।

शोर सुनकर भालू हुआ फरार

हमले के दौरान साथ में गई चचिया सास ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे भालू जंगल की तरफ भाग गया। तब तक भालू अनीता को गंभीर रूप से घायल कर चुका था।

एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती

अनीता के लड़के ने तुरंत एंबुलेंस को फोन कर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉ सुनील ने प्राथमिक उपचार किया। अनीता के बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अनीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अब अनीता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?