छत पर बैठ सवारियों का हो रहा परिवहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

परिवहन विभाग की चुप्पी से छत पर ढोई जा रहा सवारी

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के महुअरिया से शीश टोला और महुअरिया से रम्पाकुरर होते छत्तीसगढ़ मार्ग पर अवैध परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है।इन मार्गों पर छत्तीसगढ़ के रास्ते बगैर परमिट की बसें भी संचालित किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।

बिहार वाला फिलिंग लेना हो तो महुअरिया से छत्तीसगढ़ घुमाना ना भूलें।परिवहन विभाग की सह पर बभनी के महुअरिया मोड़ से शीश टोला और महुअरिया मोड़ से डुमरहर मार्ग होते छत्तीसगढ़ मार्ग पर चल रहे मैजिक वाहन बस ,जीप का अवैध परिवहन किया जा रहा है इन वाहनों में सवारियों के साथ डीजल का भी अवैध कारोबार किया जा रहा है इन वाहनों के माध्यम से अन्तर्राजीय स्तर पर डीजल व पेट्रोल का अवैध कारोबार भी किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कारोबारी नीचे डीजल व पेट्रोल भरते है और उपर छत पर सवारियां बैठा कर धड़ल्ले से अवैध वाहनों का संचालन किया जा रहा है।इन सड़कों पर वाहनों के कोई कागजात भी नहीं है बस विभाग की मेहरबानी पर संचालन किया जा रहा है।इन मैजिक वाहनों में तीस से पैंतिस सवारी तक बैठा कर परिवहन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?