पहलगाम में आतंकी हमले आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- युवा कांग्रेस , एनएसयूआई ने साथ में मिलकर किया आतंकवाद खत्म करने की बात

O- देश को झकझोर देने वाली घटना से हर व्यक्ति है मर्माहत

O- सरकार को इस घटना पर लेने चाहिए कड़े फैसले

सोनभद्र। भारतीय युवा कांग्रेस ,राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा बढ़ौली चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना पूरे देश को झकझोरने वाली है। देश का हर नागरिक मर्माहत है और सरकार से मांग करते हैं कि आज देश उनके साथ खड़ा है कड़ी से कड़ी निर्णय लेते हुए दोषियों के कड़ी कार्रवाई हो और मृतको के परिजनों व उनके परिवार के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि जहां देश का नौजवान बॉर्डर पर लड़ाई लड़ रहा है वही हमारे सैनिक का इस घटना में शहीद हो गए है हम इस कायराना आतंकी घटना का निंदा करते है।

राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता और छात्र नेता सौम्य सोनकर ने कहा कि पहलगाव की घटना कोई छोटी घटना नहीं है इसके पहले पुलवामा की घटना हुई और ऐसा लगता है कि मानो पाकिस्तान को कुछ गलतफहमी हो गई है जिसको दूर करने की जरूरत है।

कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि आज देश बहुत दुखी है जहां उनके परिवार की पीड़ा असहनीय है वही आज देश उन सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है , कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि देश की सभी पार्टियों, विपक्षी दल सब एक साथ खड़े हैं सरकार को निर्णय लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।

सोशल आउटरिच डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव ने कहा कि अगर हम लोग अभी नहीं चेतेंगे तो पाकिस्तान की गलत फहमी बढ़ जाएगी उसको यहीं पर रोक देना जरूरी है।

मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में दयाराम प्रजापति युवा कांग्रेस जिला महासचिव, मिथिलेश पासवान विधानसभा राबर्ट्सगंज महासचिव युवा कांग्रेस, छात्र नेता रोहित भारती, आयुष तिवारी, शुभम शर्मा, आयुष पटेल, अनिल बियार, चंद्रकांत विश्वकर्मा, शुभम सिंह, उज्जवल सिंह, अंगद राव, रिशु सिंह, अमन पाठक रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?