नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, चश्मा, दवा और नि:शुल्क ऑपरेशन सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

226 मरीजों की जांच कर निःशुल्क चश्मा एवं दवाएं वितरित
26 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन हेतु भेजा गया चित्रकूट

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन इस माह भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से 226 मरीजों की जांच की गई। जांच उपरांत 56 मरीजों को निःशुल्क चश्मे तथा सभी जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं।

डाॅ. संतोष यादव एवं मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई चिकित्सा टीम ने 26 मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रेफर किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, विमल अग्रवाल, जयकुमार केशरी एवं परमेश जैन समेत कई सदस्य उपस्थित रहे और सक्रिय भूमिका निभाई।

बताते चलें कि मार्च 2025 तक लायंस क्लब द्वारा 3774 मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है तथा 6867 मरीजों की जांच हो चुकी है। क्लब पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि अब तक सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं।

अध्यक्ष राधिका सिंह ने बताया कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज वर्षों से इस प्रकार के नि:शुल्क सेवा कार्य कर रहा है और आगे भी यह सेवा कार्य सतत जारी रहेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?