पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मस्तराम मिश्र

रेनुकूट (सोनभद्र) । पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पूरे देश भर के लोगों में गुस्सा है। जगह-जगह लोग़ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में रेणुकूट में भी सभी राष्ट्रवादी, हिंदूवादी एवं सभी सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। इस जनाक्रोस रैली एवं विरोध प्रदर्शन का प्रारंभ रेणुकूट के गांधी मैदान से शुरू होकर, मेन रोड के विभिन्न क्षेत्र से होकर हिंडालको चौराहे पर समापन हुआ।

इस विरोध प्रदर्शन में लोगों ने पाकिस्तान एवं आतंकवाद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोगों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की और आतंकवाद का पुतला एवं पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से गोपाल सिंह, राजेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, मनीष मिश्रा, विजय सिंह, भाजपा नेता राज वर्मा, अभय सिंह, प्रेम शंकर रावत, आशीष मिश्रा, अरूण सिंह, अनुराग पाठक, जय प्रकाश शुक्ला, बेचू मुदलियार,प्रदीप सिंह रानू, सनातन एकता सेवा से पंकज मिश्रा, संदीप शाह, पवन पांडे व अन्य सैकड़ो जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?