केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दे, आतंकवादी को जहन्नम भेजें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – विरोध प्रदर्शन कर पहलगाम की घटना पर किया शोक व्यक्त

O – सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जलाया पुतला

सोनभद्र । राष्ट्रीय उद्योग व्यापार, जवान, किसान मंच एवं राष्ट्रीय सोनार समाज एसोसिएशन के राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जम्मू काश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष तीर्थ यात्रियों को धर्म पूछकर गोलियों से भुनकर मार डाले जाने की घटना पर विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार और आतंकवादी संघठनों का पुतला दहन कर पाकिस्तान – आतंकवादी मुर्दाबाद के जमकर नारे बाजी लगाकर केंद्र सरकार से देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देने की मांग किया l इस मौके पर पूर्वांचल राज्य मौर्चा के राष्ट्रीय महा सचिव पवन कुमार एड. ने कहाँ कि ईस घटना की घोर निंदा करता हूँ और इस घटना में मरने वाले सभी लोगों के प्रति शोक ब्यक्त करता हूँ l इस मौके पर राष्ट्रीय उद्योग ब्यापार,जवान किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देकर इस घटना शामिल आतंकवादी को तत्काल ढूढ़कर जहन्नम भेजकर पुरे देश से आतंकवाद का सफाया कर देश के दुश्मनों, आतंकवादियों से देश के जवानों व आम नागरिकों की सुरक्षा में देश हित में कई वर्षो से लगातार देश की सीमा पर अभेध दीवार निर्माण कर देश की सुरक्षा किये जाने की मांग जो कि केंद्र में विचाराधीन चल रहा है राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीरता पूर्वक विचार करने का अपील कर मृतकों के प्रति शोक संवेदना ब्यक्त कर घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना किया l ईस मौके पर महा सचिव शशि भूषण सिंगला सहित तमाम अधिवक्ता गणों ने इस घटना की घोर निंदा कर पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देकर पुरे देश में आतंकवादियों का सफाया कर आतंकवादी घुसपैठ रोकने हेतु सीमा पर दीवार निर्माण मांग को जायज ठहराया और केंद्र सरकार से ईस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का अपील किया l
ईस मौके पर राज कुमार सोनी, पवन कुमार एड, शशि भूषण सिंगला , राजेश, विमलेश सिंह, संदीप, अतुल, इत्यादि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?