रोगी कल्याण समिति के बजट की हो आडिट: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डिजिटल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत का हो कार्य

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के मेडिकल कालेज में पेयजल की समस्या के निराकरण को लेकर अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर की संयुक्त टीम बनाकर पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार की जाये, जिससे की मेडिकल कालेज में पेयजल की समस्या का निराकरण किया जा सकें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी बीएन सिंह ने रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य को दिया। 

रोेगी कल्याण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन व आक्सीजन प्लांट की मरम्मत का कार्य रोगी कल्याण समिति के बजट के माध्यम से कराये जाए। इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति में विगत दो वर्ष में प्राप्त होने वाली धनराशि की आडिट कराये जाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान प्रिंसिपल मेडिकल कालेज द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने व आक्सीजन प्लांट को चालू न होने की समस्या को रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन व आक्सीजन प्लांट की मरम्मत का कार्य रोगी कल्याण समिति के बजट के माध्यम से अतिशीघ्र करा लिया जाये।

उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति के बजट से जिला संयुक्त चिकित्सालय के गेट के बगल मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए छाया के लिए फाइवर सेे कवर कर दिया जाये और वाहनों के पार्किंग हेतु समुचित व्यवस्था कर दी जाये एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय मुख्य गेट से हास्पिटल परिसर में जाने हेतु सड़क की मरम्मत के कार्य हेतु कार्ययोजना बनायी जाये।

बैठक में प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज सुरेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, सीएमएस डॉ0 बी सागर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?