चंदौली जिले के जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशक के आदेश के क्रम में जनपद के सभी परिषदीय और अशासकीय तथा सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रातः कालीन कक्षाओं के संचालन का आदेश जारी किया गया है।

नई समय सारणी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जनपद में सभी नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से लेकर मध्याह्न 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाना है और इसका कठोरता के साथ अनुपालन किया जाना है।
अनुपालन की जिम्मेदारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर इसमें किसी भी तरह की लापरवाही की गई और किसी भी विद्यालय ने इस आदेश की अवहेलना की तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।







