वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुरूप कराये गड्ढा खुदाई:सीडीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला वृक्षारोपण समिति , पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये हैं, वह उसके अनुरूप गढ्ढा खुदाई का कार्य ससमय कर लें।

वही वर्ष-2023-24 में किये गये वृक्षारोपण के माहवार जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, हरीतिमा ऐप पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित करें, समस्त राजकीय, निजी स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों तथा पशु चिकित्सालयों में उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट मानक के अनुसार निस्तारित किया जाये। उद्योगों द्वारा खतरनाक अपशिष्ट को नदियों व तालाबो में जाने से रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये।

खनिज परिवहन से उत्पन्न होने वाले फ्लाईऐस के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये, नदियों को स्वच्छ निर्मल व अविरल रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाये, कृषि विभाग द्वारा सोन नदी के किनारे बसे गांवो में किसानो को आरगैनिंक प्राकृतिक खेती हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये।

इस मौके पर डीएफओ सोनभद्र कुंज बिहारी वर्मा, डीएफओ ओबरा, डीएफओ रेनुकूट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?