सम्भव दिवस पर आयी पेयजल और साफ-सफाई की समस्या,तत्काल हुआ समाधान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जन शिकायतों की सुनवाई आए 23 शिकायतें हुआ निस्तारण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सभी नगरीय निकायों में जन शिकायतों की सुनवाई तथा समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पेयजल की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। 

जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रूबी प्रसाद अध्यक्ष एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 0, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अवसर पर नगर पालिका के सभासद मनोज चौबे ,अनवर अली,राकेश कुमार,अजीत सिंह,सुजीत कुमार,विमलेश,संत आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?