युवा खेल महोत्सव का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित हुआ। आज युवा खेल महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन काफी सराहनीय है। जिसमें खो खो ,कराटे ,कबड्डी, योग और हैमर बाल जैसे प्रसिद्ध खेलों को शामिल किया गया है। इस युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया।

आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ आरएस सिंह, अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके जायसवाल , जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद, गुरमा जेल से जेलर जेपी दुबे , हैमर बॉल के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, खो-खो के अध्यक्ष आरपी जैन ,कराटे खेल के अध्यक्ष विकास सोनकर और सोनभद्र योगासन खेल संघ की अध्यक्ष पूनम उपस्थित रहे।

युवा खेल महोत्सव खेलों के आयोजन में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्तिनगर ,सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सोनभद्र नगर,  प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल, डीएवी स्कूल सोनभद्र नगर ,जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय सोनभद्र नगर, ग्लेनहिल स्कूल ने भाग लिया।

जिसमें प्रथम स्थान पर रिहंद नगर अंडर 17 को बॉयज और प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 गर्ल्स प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर और दूसरे स्थान पर के वी स्कूल रहे। इसी प्रकार कबड्डी गर्ल्स अंडर-19 में प्रकाश जीनियस पहले स्थान पर और अंडर -19 ग्लेनियल स्कूल सोनभद्र नगर द्वितीय स्थान पर रहे। 

इसी प्रकार बॉयज में अंडर 17 प्रकाश जीनियस स्कूल फर्स्ट और अंडर 19 19 प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल सोनभद्र नगर को मिला। इसी प्रकार समापन समारोह में हैमर बाल का आयोजन किया गया जिसमें बॉयज प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान, कान्वेंट स्कूल शक्ति नगर दूसरे रनर स्थान पर रहे। इसी प्रकार गर्ल्स में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रथम स्थान पर और जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति स्कूल दूसरे स्थान पर रहा । 

कराटे खेल में पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर दृष्टि सेल्फ अकादमी ओबरा दूसरे स्थान पर ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज ने प्राप्त किया कराटे ऑफिशियल के रूप में मोनिका, विकास सोनकर ,सी लएल यादव और धीरज कुमार शामिल हुए।  खो खो के ऑफिशियल प्रदीप यादव, संजीव तिवारी और वाहिद हुसैन , कबड्डी के ऑफिशियल इशांत श्रीवास्तव, राकेश केसरी ,अभय पटेल ,सुप्रिया पाल शामिल रहे। 

हैमर बॉल के जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव , टेक्निकल डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह ऑफिशियल अलका ,सुप्रिया, रोशनी, मुर्शिद जमाल ,राकेश केसरी ,अरना पांडे
शामिल हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?