नौगढ़ लहसुनियां जंगल में बाल विवाह की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, दूल्हा समेत कई लोग हिरासत में।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)लहसुनियां जंगल में एक नाबालिग किशोरी का विवाह राजस्थान के अजमेर निवासी सुनील से हो रहा था, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बाल विवाह को रोक दिया।

किशोरी के पिता ने अपनी बेटी का विवाह तय किया था और सोमवार शाम को बारात भी पहुंच गई थी। पर विवाह कही मंदिर और घर में ना होकर जंगल में हो रहा था।

सवाल ये उठ रहा है विवाह इतना गुप्त रूप से क्यों किया जा रहा था। लोगों का कहना है कि नाबालिक से शादी करने के वजह से शादी जंगल में कर थे,पर नाबालिक शादी के वजह से या इसके पीछे कोई और वजह है।

आपको बता दे की वैदिक रीति-रिवाज से विवाह चल ही रहा था कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लहसुनिया गांव पहुंचकर विवाह को रुकवा दिया।

किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया और वर पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शादी रुकवाया तो गांव की महिलाएं और वर पक्ष के लोग हंगामा भी कर रहे थे,थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?