उम्भा गांव में आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माण में भारी अनियमितता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O कांग्रेसियों ने राज्यपाल नामित ज्ञापन संबंधित को सौंपा

सोनभद्र। कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष रामराज गॉड ने बताया कि मंगलवार को राज्यपाल नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधित्व को देखकर बुलंद की गई आवाज वही अध्यक्ष ने बताया कि घोरावल तहसील के उभ्भा गांव में 17 जुलाई 2019 को जमीन संबंधी विवाद में 11 आदिवासियों की सामंती मानसिकता के लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर व फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव में पहुंचे थे। उन्होंने मृतक परिवारों व आदिवासियों के हितों में कई योजनाओं की घोषणा की थी। इस योजना में उभ्भा गांव में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण भी शामिल था। करोड़ों रुपये की लागत से यह निर्माण शुरू हुआ लेकिन करीब चार वर्ष होने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हो पाया। इस निर्माण में अनियमितता चरम पर है। घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग हो रहा है। शासन प्रशासन की मंशा के अनुसार निर्माण न होने से यहां के आदिवासी बच्चे अभी भी माध्यमिक शिक्षा के लिए दूर दराज के गांव में जाने के लिए विवष है।
राम राज ने कहा कि उभ्भा गांव में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय की तकनीकी जांच प्रदेश की उच्च स्तरीय टीम से कराई जाए। विद्यालय का जल्द संचालन शुरू कराया जाए ताकि यहां के बच्चों का भविष्य सुधर सके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इस पर आंदोलन किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?