डीह बाबा मंदिर के समीप हाई मास्ट लाइट का हुआ उद्घाटनविधायक डॉ. अनिल मौर्या व सदर प्रमुख अजीत रावत ने किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डीह बाबा मंदिर के समीप हाई मास्ट लाइट का हुआ उद्घाटन

O घोरावल विधायक सदर प्रमुख ने लोकार्पण

सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैत स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल एवं सलैया स्थित डीह बाबा मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट पोल का शुभारंभ किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में घोरावल के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अनिल मौर्या ने कहा कि यह विकास कार्य ग्रामीण जनता की मांगों को देखते हुए कराया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को रात्रि में भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है, जब गांव का हर कोना रोशन और सुविधाओं से युक्त हो।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, अनुपम त्रिपाठी, मनीष पटेल, दिलीप पटेल, राहुल सिंह पटेल, अनिल पासवान, संजय भारती, लालू राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?