पहली महिला मुंसिफ मजिस्ट्रेट का गर्मजोशी से स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्र):तहसील मुख्यालय पर तैनाती पाने वाली पहली महिला मुंसिफ मजिस्ट्रेट शिवानी सिंह का बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  मंगलवार को दुद्धी बार सभागार में नवागत सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी सिंह का भव्य अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि आदिवासी बहुल इस गरीब इलाके के लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाना एक बड़ी चुनौती है। जिसे बार एवं बेंच की आपसी सामंजस्य से आसानी के साथ पूरा किया जा सकता। अन्य वक्ताओं ने भी नवागत मुंसिफ मजिस्ट्रेट का अभिनंदन करते हुए सहयोग की अपील की। मुंसिफ मजिस्ट्रेट शिवानी सिंह ने बार एवं बेंच की गरिमा को बनाये रखते हुए, गरीबों को न्याय दिलाने में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। संचालन पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, रामपाल जौहरी समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?