दुग्धेश्वर महादेव मन्दिर के स्थापना दिवस पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रुद्राभिषेक के साथ नगर में गूंजी हर हर महादेव ध्वनि

भगवा ध्वज लिए कलश यात्रा में शामिल हुए शिव भक्त

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय सोनभद्र नगर में मेन चौक स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर रुद्राभिषेक के उपरान्त भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। यह कलश यात्रा दूधेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई और संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन हुई। इस कलश यात्रा में शिव पार्वती के वेश में सजे कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।


कलश यात्रा के दौरान माताये एवं बहने सिर पर कलश धारण किए भगवान शिव के भक्तिमय गीत गाते हुए चल रही थी तो दूसरी ओर डीजे के भक्तिमय धुन पर युवा और युवतियों के पैर थिरक रहे थे। इस कलश शोभायात्रा में नगर के सभी वर्ग के लोग भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे।


इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामजी मोदनवाल, मंगल केसरी, राजेश जायसवाल, किशोरी केसरी, पवन केसरी, गोविंद केसरी, सचिन गुप्ता, दीपक केशरी, चंदन, प्रियांशु, हर्ष, नीरज अनिकेत, अमन, अनुराग अमित, विक्की, सोनू, मनोज केसरी, नंदलाल, अशोक, राजेश, प्रकाश, संतोष, बृजेश गोपाल, हरिहर, रिशु, उमेश केसरी, सरोज केसरी, संगीता गुप्ता, शालू केसरी, मंजू गिरी, चंद्रकला, कलावती, गुड़िया, सावित्री देवी सहित अन्य शिवभक्त कलश aयात्रा में शामिल हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?