भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर निकाली गई ध्वज यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय सोनभद्र नगर के मेन चौक स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर श्री हनुमत जन्मोत्सव समारोह शनिवार को उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेन चौक स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई, यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ध्वज यात्रा मेन चौक से  नगर भ्रमण करते हुए पुनः मन्दिर पर ही समाप्त हुई। यात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी लोगों के लिए आकर्षक का केन्द्र रहा, बड़ी संख्या में साथ चल रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान पुरे नगर में भक्ति मय माहौल व्याप्त रहा। सायं 7 बजे जन्मोत्सव आरती व रात्रि 8 बजे से भण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान यात्रा के संरक्षक राम जी मोदनवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय शुक्ला, सचिन कुमार गुप्ता, मोनू गुप्ता, हर्ष केशरी,रिशु केशरी, उमेश केशरी (मखंचु), कौशल शर्मा, राजू गुप्ता, संगम गुप्ता, नरेन्द्र गर्ग, ठाकुर अग्रहरी, राजेश केशरी,लल्लन अग्रहरी, गोविन्द केशरी,संगीता गुप्ता,सरोज केशरी,रूबी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?