सपा के वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक पर भड़काऊ बयान देने को लेकर मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

करणी सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह की तहरीर पर बीएनएस की धारा 196,351(2) व 351(3) के तहत दर्ज हुई एफआईआर

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भगवान भास्कर की तपन तो बढ़ ही रही है साथ ही साथ राजनीतिक गर्माहट भी बढ़ती जा रही है। इस राजनीतिक गर्माहट का असर यह देखने को मिला कि नेता अपना आपा खो दे रहे और एक दूसरे को फूंकने की बात कर रहे है। सपा सांसद द्वारा राणा सांगा के अपमान करने के विरोध को लेकर करणी सेना 12 अप्रैल को समाजवादी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का ऐलान क्या किया कि बौखलाए सपा नेताओं ने पुतला फूंकने वालो को ही फूंकने की बात कह डाली,जिसको लेकर आज करणी सेना के दिलीप सिंह गहरवार ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है।

समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं पर जिले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और सपा के कद्दावर नेता शिव शंकर यादव पर मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज हुआ । करणी सेना की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। सपा के दोनो नेताओ ने 12 अप्रैल को करणी सेना द्वारा सपा कार्यालय के घेराव और सपा नेता अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का ऐलान किया हैं।

सपा के दोनो नेताओ ने कहा था की सपा कार्यालय पर अगर किसी ने अखिलेश यादव का पुतला फूकेंगे तो हम लोग उनको फूंकने का काम करेंगे।


करणी सेना के दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि सपा नेताओ द्वारा लोगो को जिंदा फूकने सबधी धमकी के विरुद्ध श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह (धवल) को अवगत कराते हुए मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शकर यादव ने विगत दिनो अपने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करके मिर्जापुर जनपद में एक विवादित भडकाऊ बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि जो लोग समाजवादी पार्टी के कार्यालय का घेराव कर उनके पार्टी के नेताओं का प्रतीकात्मक पुतला दहन दहन करने की कोशिश करेगे हम उन्हीं लोगों को जिंदा फूक देंगे। किसी जिंदा व्यक्ति को फूंकने की बात करना और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वालो को धमकी देना कानून की धज्जिया उडाने जैसा है। समाजवादी पार्टी के इन दोनों नेताओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देने जिंदा जलाने की धमकी देने और माहौल खराब करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाय। इसके साथ ही दिलीप सिंह ने कहा कि करणी सेना अपने निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम करेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?