धार्मिक शिवद्वार धाम में ताड़का वध लीला का भव्य मंचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित पावन शिव-पार्वती मंदिर परिसर, शिवद्वार धाम में श्री शंकर रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। रामलीला मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और धार्मिक आनंद प्राप्त किया।

ताड़का वध लीला में मारीच दरबार के दृश्य ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस दृश्य में राजू शुक्ला, सूर्यकांत दुबे, प्रवीण तिवारी, शिवम मिश्रा एवं गणेश विश्वकर्मा ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत किया। ताड़का की भूमिका का सशक्त मंचन नंद कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया, जबकि नाट्य प्रस्तुति में नंद कुमार दुबे, जगदीश मिश्र एवं शिवशंकर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। श्री शंकर रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत दुबे सहित समिति के अन्य सदस्यों—श्याम बिहारी, आशा, सुनील, दिनेश आदि—ने सहयोग राशि प्रदान कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

रामलीला आयोजन की परंपरा को सहेजने में दिवंगत पं. श्यामधर मिश्र, यमुना प्रसाद मिश्र, लालबहादुर शर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, बुलबुल, अंगद विश्वकर्मा जैसे वरिष्ठ जनों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। समिति ने पं. श्यामधर मिश्र की अमूल्य सेवा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में श्रीकांत दुबे, रविंद्र कुमार मिश्र, कृष्णकांत दुबे, ग्राम प्रधान बैजनाथ, सत्तद्वारी के प्रधान सियाराम, मेजर (सेनि.) श्याम बिहारी, किशोर दयालु, बीएन शुक्ला, सच्चिदानंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?