मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी” को मिली नई दिशा : अर्चना त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- ऊंचडीह ग्राम पंचायत में अनोखी पहल, प्लास्टिक के बदले सेनेटरी पैड का वितरण

सोनभद्र। प्लास्टिक मुक्त जनपद की दिशा में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ऊंचडीह ग्राम पंचायत में एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। “मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी” अभियान को गति देते हुए ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘2 किलो प्लास्टिक लाओ, इनाम में सेनेटरी पैड पाओ’ योजना शुरू की गई है। इस पहल के तहत महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता और मासिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि गांव की महिलाओं को प्रेरित किया गया है कि वे अपने घरों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक जैसे नमकीन व गुटखा के रैपर, तेल व पानी की बोतलें, टॉफी व बिस्किट की पन्नियां आदि को एक बोरी में इकट्ठा करें। जब बोरी में 2 किलो प्लास्टिक भर जाए, तो उसे पंचायत भवन या आरआरसी केंद्र पर जमा करें, जिसके बदले उन्हें एक पैकेट सेनेटरी पैड दिया जाएगा।

अर्चना त्रिपाठी ने कहा, “प्लास्टिक हटेगा तो गांव स्वच्छ होगा, और महिलाएं स्वच्छ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा। यह केवल प्लास्टिक प्रबंधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

इस अभियान से जहां एक ओर प्लास्टिक अपशिष्ट को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता में भी सुधार होगा। प्लास्टिक के कारण पर्यावरण, भूगर्भ जल और पशु-पक्षियों को हो रहे नुकसान को रोकने में यह प्रयास मददगार साबित हो सकता है।

अभियान में ग्राम पंचायत की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायिका, शिक्षिकाएं तथा दर्जनों ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। प्रमुख रूप से अनीता देवी, नीतू सिंह पटेल, सुशीला देवी, सीता देवी, सरिता देवी, रुक्मणी, शांति, आराधना, मुमताज बानो, अर्चना दुबे और पूजा की सक्रिय भागीदारी रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?