श्री तुलसी मानस मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव की मची धूम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। रामनवमी पर रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस अवसर पर महिलाओं ने सोहर गीत और बधाई गीत गाकर श्रीराम के जन्म की खुशी मनाई। इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया, इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर श्रीराम के जन्म की खुशी मनाई। सोहर गीत और विदाई गीत के साथ-साथ महिलाओं ने अन्य पारंपरिक गीत भी गाए। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन – कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। श्री तुलसी मानस मंदिर के संरक्षक मिठाई लाल सोनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया जाता है। आज के दिन रामदरबार की झांकी सजाई जाती है और बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा सोहर व बधाई गीत गाए जाते हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे और श्रीराम के जन्म की खुशी मनाई। इस मौके पर मिंता देवी, ममता देवी, डिपंल सोनी, विनीता देवी, सिंपल सोनी, चांदनी सोनी, काजल, मधु, सौम्या और रीना सोनी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?