व्रत के लिए सूर्य मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढ़मगंज (सोनभद्र) । सन क्लब सोसायटी के द्वारा सतत वाहिनी नदी के तट पर निर्मित सूर्य मंदिर के प्रांगण में आज छठ पर्व पर की हुई व्रती महिलाओं ने डूबते भगवान भास्कर को अर्घ देकर सर्व मंगल की कामना करते हुए सुर्य मंदिर के ठीक सामने बने हुए थाला पर पूजन अर्चन की।

छठ पर्व करने के लिए व्रत की हुई महिलाओं ने बीते बुधवार को खरना का पूजा पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया, शाम में खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू हुआ।

आज गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दी कल शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सर्व मंगल की कामना करेंगी। सन क्लब सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से नदी के घाट तथा टेंट लाइट की व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?