सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा भुतहवा टोला में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार नधिरा भुतहवा टोला निवासी राजपति 40 पत्नी बाबूनंदन रविवार को अपने खेत में गेंहू की कटाई कर रही थी।खेत में एक बबूल का पेड़ था जब वह वहीं पर गेहूं की कटाई करने लगी इतने में जहरीले सांप ने आकर डंस लिया।सर्प के डंसते ही चिखने चिल्लाने लगी।चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। परिजनों ने उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचे लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मध्य प्रदेश स्थित बैढ़न जिला चिकित्सालय ले गये और वहां उपचार चला। उपचार के बाद उसे घर ले आए।बुधवार की रात में घर पर राजपति की मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय व उप निरीक्षक शशिकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?