महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एंटी रोमियो टीम का विशेष अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। एंटी रोमियो टीम ने महिला जागरूकता और सशक्तिकरण अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिला थाना निरीक्षक संतु सरोज की टीम ने मंदिरों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गश्त कर महिलाओं से संवाद किया और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

महिला सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने लगातार चेकिंग की। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को सतर्क रहने, किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिसमें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया और अपील की कि किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। पुलिस प्रशासन के इस प्रयास से महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?